देश

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को अच्छा मित्र बताया

बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को हमेशा अच्छा मित्र बताया है। उन्होंने कहा कि अपने देश लौटने का फैसला पूरी तरह निजी है और इसके लिए भारत सरकार से कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत ने उनकी मां के साथ पूरा सम्मानजनक व्यवहार किया है। हसीना ने एक बार फिर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है, हालांकि उन्होंने कोई तय तारीख नहीं बताई।

शेख हसीना ने दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि वह अपने देश और अपने लोगों के बीच वापस जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी सरकार का नहीं बल्कि उनका व्यक्तिगत फैसला है। हसीना इस समय भारत में रह रही हैं। वह वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आई थीं। बाद में उन्हें मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के मामले में अनुपस्थिति में सजा सुनाई गई थी।

Leave a Reply