मध्य प्रदेश

मासूम अनिका को बचाने एकत्र हुए आठ करोड़ रुपये

इंदौर की अनिका शर्मा के लिए अब तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उसके माता-पिता ने क्राउड फंडिंग से जुटा ली है, लेकिन डॉलर के रेट बढ़ने से अमेरिका से मंगाए जाने वाले इंजेक्शन की कीमत में बदलाव आया है। अब उस इंजेक्शन को मंगाने के लिए 9 करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत होगी। अब माता-पिता को इंतजार है कि जिन लोगों ने राशि देने का वादा किया था, वे भी जल्द राशि उपलब्ध करा दें, ताकि उनकी बेटी का इलाज जल्द शुरू हो सके.

इंदौर की अनिका शर्मा SMA Type-2 बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लगेगा, जो अमेरिका से आना है। पिछले कई महीनों से अनिका की मां सरिता और पिता प्रवीण ने कई लोगों के साथ मिलकर क्राउड फंडिंग की और इस क्राउड फंडिंग से करोड़ों रुपये बेटी के इलाज के लिए जमा कर लिए।

Leave a Reply