देश

विमान के शौचालय में बीड़ी पीने लगा यात्री, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अकासा एयर की दिल्ली से गोवा जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर शौचालय में बीड़ी पीकर विमान की सुरक्षा को खतरे में डाला। इस मामले में पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह घटना शनिवार को फ्लाइट QP1625 में हुई, जब दिल्ली निवासी आशीष नाम का यात्री राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जा रहा था। विमानन कंपनी की शिकायत के अनुसार, यात्री ने उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में ‘बीड़ी’ पी।

Leave a Reply