अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुए शाहरुख खान और आमिर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया चंदोक से शादी कर ली है। यह शादी साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक है। इस शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी में पहुंचे। वे सभी पारंपरिक कपड़ों में बहुत अच्छे लग रहे हैं। गौरी सुनहरी साड़ी में शानदार दिखीं, जबकि सुहाना ने हल्के सुनहरे लहंगे में सबका ध्यान खींचा। शाहरुख ने आने पर अपने मशहूर अंदाज में सबको सलाम किया।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी शादी में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, फरहान अख्तर और गायिका आशा भोसले भी नजर आए। क्रिकेट जगत से एमएस धोनी, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे कई स्टार खिलाड़ी आए। इसके अलावा आईसीसी के जय शाह और कई बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हुए।
