अजित पवार के अंतिम संस्कार में पहुंचे रितेश देशमुख
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। आज बारामती में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें राजनीति जगत के तमाम दिग्गज शामिल हुए। अभिनेता रितेश देशमुख भी अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं।
