वायरल हो रहा क्रिकेटर का ट्वीट
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के अचानक प्लेबैक सिंगग छोड़ने के एलान से फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। मंगलवार को उन्होंने एक पोस्ट करके बताया कि अब वह कोई नया काम नहीं करेंगे। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। अरिजीत सिंह के इस एलान के बाद क्रिकेटर विराट कोहली का एक पुराना ट्वीट चर्चा में आ गया है। ट्वीट में विराट कोहली ने अरिजीत सिंह को लेकर एक बात कही थी।
17 अक्तूबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली ने अरिजीत सिंह को लेकर ट्वीट किया था जो अब वायरल हो रहा है। इसमें क्रिकेटर ने सिंगर की तारीफ करते हुए लिखा था ‘मेरे लिए यह अच्छा पल था। आप कितने कमाल के इंसान हैं। इस आदमी की तरह किसी ने भी अपनी आवाज से मुझे इतना दीवाना नहीं बनाया। भगवान आपकी रक्षा करे अरिजीत
