कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से चलाई गई कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.प्रधान आरक्षक विजय वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह करीब 5.30 बजे छोटा बांगड़दा रोड स्थित सुविधा नगर चौराहे पर यह हादसा हुआ. 57 वर्षीय उप निरीक्षक अर्जुन पिता मांगीलाल अरौड़ा निवासी साकेत धाम कॉलोनी, अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे.
इसी दौरान कार नम्बर एमपी 09 सीक्यू 6358 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर के साथ दोनों हाथ और पैरों में चोट आई. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस कायम किया है
