Uncategorized

घर का ताला तोड़कर नकदी जेवरात चोरी

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
रात करीब 1 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच शिवाजी नगर स्थित एक मकान को निशाना बनाया गया. 33 वर्षीय फरियादी गणेश पिता सुरेश दिघे निवासी शिवाजी नगर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी करीब 30 ग्राम वजनी पुरानी इस्तेमाली सोने की मोती की माला, लगभग 5 ग्राम वजनी सोने के टॉप्स और 88 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए.

Leave a Reply