दुकान संचालक का अपहरण
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत रायल चौक मोड के पास मजाक उड़ाने के शक में मोबाइल दुकान संचालक का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता युवक को न्यू प्लाटिंग साई कालोनी के पास बेड़ी कन्स्ट्रक्शन धनवंतरीनगर ले गए जहां उसकी बेरहमी से पिटाई। घायल किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि चंद्रकांत जैन 20 वर्ष निवासी मड़फैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जयंती काम्पलेक्स में मोबाइल की दुकान है।
घर से मेन रेल्वे स्टेशन जाने के लिये निकला था। क्लब सोड़ा दुकान के सामने रायल चौक मोड के पास संजीवनीनगर पहुॅचा तभी यश प्रधान ने आवाज दी तो वह रूका, अचानक यश प्रधान अपने साथी हर्ष विश्वकर्मा एवं राम भटेले के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा, और उसे जबरन यश प्रधान अपनी बुलेट मोटर सायकल में बैठाकर पीछे हर्ष विश्वकर्मा को बैठाकर न्यू प्लाटिंग साई कालोनी के पास बेड़ी कन्स्ट्रक्शन धनवंतरीनगर लेकर गये.
