ईरान के नजदीक पहुंचे अमेरिका के युद्धपोत
ईरान में विरोध प्रदर्शनों को वहां की सरकार ने कुचल दिया है और जब ऐसा लग रहा है कि हालात सामान्य होने की तरफ हैं, लेकिन लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है। दरअसल अमेरिका का युद्धपोत अब्राहम लिंकन ईरान के नजदीक पहुंच गया है। जिससे आशंका पैदा हो गई है कि शायद ट्रंप, ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।
- अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन बेहद शक्तिशाली युद्धपोत है, जो निमित्ज क्लास का है और परमाणु ऊर्जा से संचालित होता है।
- यह कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 3 का नेतृत्व करता है। यह युद्धपोत 19 जनवरी को मलक्का की खाड़ी से गुजरा।
- इस युद्धपोत के साथ एर्ले बुर्क क्लास के तीन डेस्टॉयर (विध्वंसक जहाज) यूएसएस फ्रैंक ई पीटरसन जूनियर, यूएसएस स्प्रांस, यूएसएस माइकल मर्फी भी शामिल हैं।
