चाकू अड़ा मंगलसूत्र, मोबाइल, नगदी लूटी
जबलपुर: पनागर व कोतवाली थाना क्षेत्र में लुटेरों ने महिला बाउंसर और युवक पर चाकू अड़ाकर मंगलसूत्र-बैग समेत मोबाइल, नगदी लूट ली।पनागर पुलिस ने बताया कि श्रीमति हेमलता बर्मन 30 वर्ष निवासी गांधी ग्राम बुढागर गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह होटल में बाउंसर का काम करती है। अपनी ससुराल गांधी ग्राम से मायके महाराजपुर स्कूटी से जा रही थी, रात जैसे ही कुसनेर ब्रिज के नीचे पहुंची तभी सफेद एक्सिस में 3 लडके जिनकी उम्र 20-22 वर्ष होगी ने उसकी स्कूटी के सामने अपनी एक्सिस खडी कर दिये उनमे से एक लडके ने चाकू निकालकर उसके गले में अडाकर उसका मंगलसूत्र वजनी 2 ग्राम का एवं दूसरे ने उसका बैग छीन लिया, बैग में आधारकार्ड की फोटो कॉपी, रेडमी कम्पनी का मोबाईल तथा नगदी 2 हजार रूपये थे, लोगों को आता देख तीनों तेजी से एक्सिस से भाग गये।
कोतवाली थाने में जागेश्वर कुमार झारिया 20 वर्ष निवासी वासु डेरी के पास जगदम्बा कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चाचा राजू झारिया से मिलने के लिये वल्देब बाग आया था और उनसे मिलने के बाद अपने घर पैदल पैदल उखरी रोड जाने लगा , मरघटाई के पास रात्रि एक लडका काले रंग की स्पलेंडर पीछे लेकर आया और उससे फोन मांगने लगा, उसने फोन देने से मना किया तो उक्त लडके ने जेब से चाकू निकाला और चाकू दिखा कर बोला की फोन दे दे, तू मुझे नही जानता है मेरी यहा बहुत चलती है मेरा नाम कृष्णा दुबे है, मै उजारपुरवा में रहता हूँ तुझे चाकू मार दूंगा तब वह डर गया और उसे अपना फोन दे दिया, उक्त लडका उसका फोन लेकर अपने मोटर साइकिल स्पलेंडर से भाग गया।
