सुबह उठते ही फोन से रहें दूर परिणीति ने दिए हेल्थ टिप्स
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल अक्तूबर में अपने बेटे का स्वागत किया था। परिणीति को मां बने दो महीने का वक्त हो चुका है। अब एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वो धीरे-धीरे सामान्य जीवन में व वापस लौट रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लोगों को हेल्थ टिप्स भी साझा किए और बताया कैसे खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
परिणीति ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान अब उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि सकारात्मक सोच शरीर को भी मजबूत रखती है। अगर आपका मन सकारात्मक है, तो आपका शरीर भी वैसा ही रहता है।
इस दौरान परिणीति ने एक ऐसी आदत के बारे में बात की जो बहुत से लोग हर दिन अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बुरी आदत यह है कि लोग उठते ही फोन स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं। इससे आपका दिमाग लगभग सुन्न हो जाता है और आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। मैं उठने के बाद फोन को हाथ नहीं लगाती। मैं खुद को कुछ शांत समय देती हूं। अगर आप सुबह उठकर अपने फोन को नजरअंदाज करते हैं, एक घंटे के लिए बोर हो जाते हैं, बैठते हैं, संगीत सुनते हैं और पक्षियों की आवाज सुनते हैं, तो इससे आपको शांत रहने में मदद मिलती है
