47 साल की हुईं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु के जन्मदिन पर पति करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की, एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करण के अलावा बिपाशा की दोस्त दीया मिर्जा और एक्ट्रेस काजोल, सोनम कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है। जानिए, बिपाशा के लिए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इन एक्ट्रेसेस ने क्या लिखा?
काजोल
काजोल लंबे वक्त से बिपाशा को जानती हैं। दुर्गा पूजा पर दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। काजोल ने भी बिपाशा को जन्मदिन की बधाई दी है। वह लिखती हैं, ‘इस खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ काजोल ने बिपाशा की एक सुंदर सी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर और बिपाशा बसु ने साल 2011 में एक एक्शन मूवी ‘प्लेयर्स’ में साथ काम किया था। यह दोनों अच्छी दोस्त हैं। सोनम कपूर ने बिपाशा के साथ वाली एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा, बिपाशा बसु की पुरानी दोस्त हैं। उन्होंने अपनी दोस्त पर जन्मदिन पर खूब प्यार लुटाया है। दीया मिर्जा एक इंस्टाग्राम पोस्ट करती हुए लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे’ बंगाली ब्यूटी। तुम बहुत अच्छी और प्यारी हो। यह साल तुम्हारे लिए बहुत अच्छा हो।’
