बेटे के जन्म के 20 दिन बाद ही सेट पर लौटीं भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह जब प्रेग्नेंट थीं तो भी वह ‘लाफ्टर शेफ 3’ को होस्ट कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बुधवार को भारती सिंह फिर से ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर दिखीं। उन्होंने पैपराजी को भी एक खास सरप्राइज दिया। भारती ने पैपराजी के साथ खूब मस्ती-मजाक भी किया।
कॉमेडियन भारती सिंह को ‘लाफ्टर शेफ 3’ रियलिटी शो के सेट पर देखा गया। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह इस शो को होस्ट कर रही थीं। इस शो के सेट पर ही उनको लेबर पेन हुआ और वह हॉस्पिटल में एडमिट हुईं। 19 दिसंबर 2025 को भारती सिंह ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। लेकिन बेटे के जन्म के बाद ब्रेक लेने की बजाय भारती शूटिंग के सेट पर लौट आईं। वह ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर पैपराजी से मजाक करती दिखीं। पैपराजी ने भी उन्हें मां बनने की बधाई दी।
अपने बेटे के जन्म की खुशियों उनके साथ बांट रही हैं। भारती सिंह सिर्फ रियलिटी शो को होस्ट ही नहीं कर रही हैं, वह यूट्यूब पर व्लॉग बनाकर भी पोस्ट करती हैं, अपने लाइफस्टाइल को फैंस के साथ शेयर करती हैं।
