देश

नक्सलवाद 2026 में पूरी तरह खत्म हो जाएगा ?

नई दिल्ली: नक्सलवाद के खिलाफ भारत सरकार का अभियान अब तेज होता हुआ दिख रहा है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 2019 से अब तक छह नक्सल प्रभावित राज्यों में कुल 229 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOBs) स्थापित किए हैं। ये बेस नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रशासन की पहुंच बढ़ाने और वहां सुरक्षा बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का मुकाबला करने के लिए सरकार की सुरक्षा रणनीति में एफओबी (फुटपोस्ट) एक महत्वपूर्ण घटक रहे हैं। इन ठिकानों की स्थापना केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने की है, जिनमें सीआरपीएफ और उसकी विशेष इकाइयां शामिल हैं। ये ठिकाने दूरस्थ, वन क्षेत्रों और उग्रवाद-प्रवण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिन्हें पहले नक्सली समूहों का गढ़ माना जाता था।

कुल 229 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) में से, इस साल अब तक सबसे ज्यादा 59 बेस स्थापित किए गए हैं। इससे पहले 2024 में 40, 2023 में 27, 2022 में 48, 2021 में 29, 2020 में 18 और 2019 में आठ स्थापित किए गए हैं। ये एफओबी छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना में स्थापित किए गए हैं।

Leave a Reply