कोहरे की आगोश में शहर
जबलपुर: शहर कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर कोहरा की आगोश में होने के साथ शीतलहर भी चली। जिसके चलते लोगों की कंपकंपी छूटी। देरी से सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दिनभर गुपगुनी धूप लोगों को भाती रही। हालांकि ठंडी का असर ऐसा रहा कि लोग सुबह से गरम कपड़े लादकर निकले। रात के पारे में भी अब गिरावट देखी जाने लगी है।
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को अधिकतम तापमान लुढक़र 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा
