मध्य प्रदेश

फैक्ट्री में लगी आग

झाबुआ:जिले के मेघनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मेघनगर फार्मा केमिकल फैक्ट्री के चिलर में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से रविवार सुबह धुआं निकलते दिखाई दिया, जिसकी खबर आग की तरह नगर में फैल गई और मौके पर लोगों का जमावडा हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाने में मदद की।

इस दौरान घटना स्थल पर तहसीलदार पलकेश परमार, सीएमओ राहुल वर्मा, टीआई केएल बरकडे मौके पर मौजूद रहे। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में कुछ माह पूर्व 165 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ा था, जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। अब अचानक फैक्ट्री में आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों को पता नही चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply