मनोरंजन

 ‘गुस्ताख इश्क’ की पहली झलक दिखाएंगे 25 अगस्त को मनीष मल्होत्रा

मुंबई:मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपनी पहली निर्मित फिल्म गुस्ताख़ इश्क़ की पहली झलक 25 अगस्त को पेश करेंगेमनीष मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह अपनी पहली निर्मित फिल्म गुस्ताख़ इश्क़ की पहली झलक 25 अगस्त पेश करेंगे।यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली है।

मनीष मल्होत्रा ने कहा, “आज मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरा एक सपना सच होने जा रहा है। मेरी पहली फिल्म, ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’, नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” उन्होंने बताया, “इस सोमवार को मैं आप सभी के साथ गुस्ताख़ इश्क़ की पहली झलक साझा करूंगा।

मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, “बचपन से ही मेरे दिल में सिनेमा के लिए एक गहरा इश्क़ रहा है। कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक और वो भावनाएं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी हमारे साथ रहती हैं, इन सब ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।”

Leave a Reply