काराकोरम की बर्फ बनी काल पहाड़ों का सुपर हीरो खोया
‘नेपाली मूल के विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल ‘निम्सदाई’ पुर्जा का पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए भीषण बर्फीले तूफान (एवलांच) में निधन हो गया।
दुनिया ने पर्वतारोहण के इतिहास के सबसे महान पर्वतारोहियों में से एक को खो दिया है। वह ऐसे लीडर थे जिन्होंने अपनी हिम्मत, विनम्रता और इस अटूट विश्वास से लाखों लोगों को प्रेरित किया कि इंसानी क्षमता हमारी कल्पना से कहीं अधिक हो सकती है। उनकी सबसे बड़ी विरासत केवल उनकी उपलब्धियां नहीं थीं, बल्कि लोगों को यह विश्वास दिलाना था कि यदि आप बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं, खुद पर भरोसा करते हैं और सीमाओं को स्वीकार करने से इनकार करते हैं, तो असंभव भी संभव हो सकता है।’
