देश

यात्रियों मिल रहा फायदा कंफर्म सीट की टेंशन होगी कम

रेलवे के मुताबिक, नए प्लेटफॉर्म पर तत्काल टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ी है। जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग का हिस्सा भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। नई वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया को तेज और बेहतर बनाया गया है। जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक, पहले के मुकाबले अब तीन मिनट की तत्काल विंडो में पांच फीसदी से ज्यादा, पांच मिनट में तीन फीसदी और 30 मिनट के अंदर दो फीसदी से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं। इससे नई वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की रफ्तार बढ़ी है।

इससे साफ है कि नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग की रफ्तार में सुधार हुआ है।जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 89.84 फीसदी हो गई है। इससे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पर दबाव भी कम हुआ है।भारतीय रेलवे ने डिजिटल सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च की है। 15 जुलाई 2026 से शुरू हुई इस वेबसाइट को आधुनिक तकनीक और नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। नई वेबसाइट के जरिए यात्रियों को टिकट बुकिंग का तेज, आसान और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply