‘जन नायकन’ के पोस्टर फाड़े,रोकी फिल्म की स्क्रीनिंग
कावेरी जल विवाद का असर विजय अभिनीत फिल्म ‘जन नायकन’ पर दिख रहा है। कर्नाटक के मांड्या में कावेरी जल विवाद को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह दबाव में न आए और तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी न छोड़े। गुरुवार को कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने मांड्या में अपना विरोध और तेज कर दिया।
मांड्या में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के पोस्टर फाड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से दबाव में न आने और तमिलनाडु को कावेरी का पानी न देने की अपील की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गुरुश्री सिनेमा का घेराव कर लिया, जहां ‘जन नायकन’ दिखाई जा रही थी। प्रदर्शनकारियों ने मैनेजमेंट से बातचीत की और फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की मांग की। इसके बाद मैनेजमेंट इसे रद्द करने के लिए सहमत हो गया।
