देश

राज्यों को मिले पेपर कराने की जिम्मेदारी:रामगोपाल यादव

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे तक के लिए निचले सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कुछ देर बाद कार्यवाही फिर शुरू हुई। वंदेमातरम् बिल यहां से भी पास कर दिया गया।

नीट परीक्षा को राज्य सरकार को करनी चाहिए, राज्यसभा में रामगोपाल यादव ने दिया सुझाव

ये जो बिल लाया गया है। इसमें कुछ संशोधन है जो 24 में एक्ट बना था उसमें। इसमें दंड को बढ़ाने की और स्पेशल कोर्ट की व्यवस्था की गई है। लेकिन मेरा मानना ये है कि दंड बढ़ाने से अपराध कम नहीं हो पाता। अगर इससे अपराध कम होता। तो मृत्युदंड है जिनमें, वो अपराध कभी नहीं होता। ये एक ऐसा सिस्टम है जिसमें गलती सरकार से हुई है। पहले राज्य सरकारों के हाथ में पीएमटी प्री मेडिकल टेस्ट था। इतने घपले नहीं होते थे। अब ये सिस्टम काफी बड़ा कर दिया गया है। कई ट्रांसलेटर होते हैं। कई भाषाओं में पेपर होते हैं। अलग-अलग पेपर प्रिंट होते। प्रयास करने के बाद भी इस पेपर लीक को रोकना मुश्किल होता है। इसीलिए मेरा सुझाव है कि नीट परीक्षा को राज्य सरकार को करनी चाहिए। केंद्र की कुछ सीटें वो अपने हिसाब से परीक्षा कराए। नीट खत्म किया जाए। राज्यों के हाथ पेपर कराने की जिम्मेदारी हो। केंद्र अपनी 15 प्रतिशत सीटों पर परीक्षा कराए।

Leave a Reply