कोर्ट में माफी मांगते हैं राहुल गांधी बोले संबित पात्रा
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी तथ्यों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी भाजपा से नहीं, बल्कि अदालत में माफी मांगते हैं।राहुल गांधी ने शाम छह बजे प्रेस वार्ता की थी। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। उन सभी आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा भी प्रेस वार्ता कर रही है। इस दौरान संबित पात्रा संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं सुबह से ही वार पलटवार चल रहा है। इसीलिए देर रात कर मीडिया से बात करनी पड़ रही है।
आज छह बजे उन्होंने फिर प्रेस वार्ता की। जो सदन के अंदर चर्चा होनी चाहिए थी वो राहुल गांधी के बर्ताव के कारण बाहर हो रही है। आज प्रेस वार्ता में उन्होंने फिर से लोगों को तथ्यों से भटकाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के प्रेसवार्ता के माफी वाले बयान पर भी जवाब दिया। दरअसल राहुल गांधी ने कहा था कि वो आरएसएस और भाजपा वालों से कभी माफी नहीं मांगेंगे। इसी पर संबित पात्रा ने कहा कि वो यहां माफी नहीं मांगते, वो कोर्ट ने माफी मांगते हैं।
