कुबेर के खजाने तक पहुंची पुलिस जांच:बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद
बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब कुबेर के खजाने तक पहुंच गई है। बुधवार को चढ़ावे की नियमित गणना के साथ ही पुलिस की जांच टीम ने कुबेर के खजाने में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं और अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। पूरे दिन विशेषज्ञ लेखाकारों की टीम खजाने से संबंधित रिकॉर्ड का बारीकी से मिलान करती रही।
प्रत्येक रिकॉर्ड का सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र के अलावा समिति के सभी पटलों का निरीक्षण भी किया। सीईओ ने बताया कि पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
