विजय ने वसूली मोटी फीस; बने सबसे महंगे एक्टर,
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में लग गई है और बड़ी संख्या में इसे देखने दर्शक पहुंचे हैं। इसे विजय की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है। जानिए विजय और बाकी स्टारकास्ट को क्या मिला।
इस फिल्म में थलापति विजय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के जरिए उन्होंने छप्परफाड़ कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये फीस दी गई है। अगर रिपोर्ट्स में दिए गए फीस के आंकड़ों पर भरोसा करें तो विजय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। फीस की यह रकम विजय को बिना किसी प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल के पेमेंट के रूप में दी गई है।
