फ्रांस में भीषण गर्मी
फ्रांस में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी की लहर के दौरान सामान्य से कम से कम 5,700 अधिक लोगों की मौत हुई। देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि रिकॉर्ड तोड़ तापमान के कारण मौतों की आशंका पहले के अनुमान से कहीं अधिक रही। पब्लिक हेल्थ फ्रांस के अनुसार, 17 जून से 2 जुलाई के बीच भीषण गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में सभी कारणों से कुल 21,674 लोगों की मौत दर्ज की गई।
फ्रांस में सबसे अधिक नुकसान होने का अनुमान है। वहां करीब 34 लाख टन मक्का की फसल नष्ट हुई है, जिससे लगभग 89.1 करोड़ यूरो का नुकसान होने की आशंका है। इसके बाद सबसे ज्यादा अनाज नुकसान हंगरी में 24 लाख टन और स्पेन में 14 लाख टन रहने का अनुमान है।
फ्रांस के औवेर्गने-रोन-आल्प्स क्षेत्र के किसान बेनोआ मेरलो ने कहा कि पिछले एक दशक से उन्होंने अपने खेतों को गर्म और शुष्क मौसम के अनुकूल बनाने की कोशिश की, लेकिन इस वर्ष इसका भी लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा, “जब कई हफ्तों तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहता है तो पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है। मुझे सोयाबीन जैसी कुछ फसलों में 50 से 70 प्रतिशत तक उत्पादन घटने की आशंका है।”
