देश

एअर इंडिया का विमान क्षतिग्रस्त

दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह एअर इंडिया के एक एयरबस ए350 विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। एयरलाइन के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब विमान टैक्सी (टेक-ऑफ या लैंडिंग के बाद रनवे पर चल रहा था) कर रहा था और घना कोहरा था। इसी दौरान विमान ने एक बैगेज कंटेनर को अपने इंजन में खींच लिया, जिससे इंजन को नुकसान पहुंचा।

बता दें कि एअर इंडिया की ये फ्लाइट दिल्ली से न्यूयॉर्क (जेएफके) जा रही थी। फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा क्योंकि ईरानी हवाई क्षेत्र अचानक बंद हो गया था।हादसे के बाद जहां ओर यात्रियों और आम लोगों में थोड़ी अफरातफरी मची, वहीं एअर इंडिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। समय रहते एयरलाइन ने विमान को तुरंत सुरक्षित पार्किंग एरिया में खड़ा किया। यह भी बताया गया है कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई। इसके साथ ही विमान को पूरी तरह जांच और जरूरी मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया है

Leave a Reply