पहाड़ों पर बर्फबारी,मैदान में आफत और फसलों पर संकट
भारतीय मौसम विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कई राज्यों के कृषि विज्ञान केंद्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से इस समय कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे, शीतलहर और पाले की चपेट में हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री गिर गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
उत्तर भारत को भीषण सर्दी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि अगले चार-पांच दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ धाम में मंदिर और आसपास के इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली व लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। ताबो में तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कश्मीर में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री रहा। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में भी ठिठुरन बढ़ गई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पारा 4 डिग्री तक गिर गया। पंजाब में फरीदकोट 5.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।
