व्यापार

क्या है रिलायंस का प्लान भारत में आने वाली है ‘सस्ते एआई’ की क्रांति ?

जिस तरह रिलायंस ने जियो के जरिए भारत में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व किया, वैसे ही अब कंपनी एआई क्रांति का नेतृत्व करना चाहती है। कंपनी का संकल्प एआई को हर भारतीय के लिए सस्ता और सुलभ बनाने का है। कंपनी का कहना है कि लोगों के सुरक्षा और भरोसे का भी ध्यान रखा जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के भविष्य के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने ‘रिलायंस एआई मैनिफेस्टो’ का ड्राफ्ट पेश किया है। इसके तहत रिलायंस को एक एआई-नेटिव डीप-टेक कंपनी के रूप में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को “मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी विकास” बताया है। उनका लक्ष्य अपनी कंपनी के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की उत्पादकता को 10 गुना बढ़ाना और भारतीय अर्थव्यवस्था में भी 10 गुना सहयोग करना है। 

Leave a Reply