मध्य प्रदेश

क्रिसमस की रौनक, बाजार सजे, चर्चों में विशेष प्रार्थना की तैयारी

इंदौर। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। प्रमुख बाजारों में क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइट्स, सांता क्लॉज़ की टोपी, केक और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं शहर के चर्चों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 दिसंबर की रात को चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा (मिडनाइट मास) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। चर्च परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है।

ईसाई समाज द्वारा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व मध्य रात्रि आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गिरिजाघरों में आकर्षक सजावट की गई है। माता की गोद में प्रभु यीशु की झांकियां भी सजाई गई हैं।

Leave a Reply