मध्य प्रदेश

सिंहस्थ पूर्व उज्जैन हो रहा तैयार,डोंगला से नानाखेड़ा तक होगी सौगातों की बौछार

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे महिदपुर के ग्राम डोंगला जाएंगे। जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुन: उज्जैन लौटेंगे और नानाखेड़ा क्षेत्र में कई विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान शहर को कई नई योजनाओं की बड़ी सौगात लगातार मिल रही है।

डॉ. मोहन यादव के इस दौरे का दूसरा चरण नानाखेड़ा में होगा, जहां वे विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से काम शुरू हो चुका है, और मुख्यमंत्री द्वारा इन परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने से शहर में विकास की गति और तेज होगी। सडक़, यातायात, पर्यटन, उद्योग व धार्मिक संरचनाओं से जुड़े कई कार्यों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। शाम होते ही शहर के सांस्कृतिक माहौल को एक नया रंग मिलेगा जब मुख्यमंत्री पॉलिटेक्निक कॉलेज में फिल्म राहु केतु के एक गीत के प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुंबई से पूरी फिल्म यूनिट मौजूद रहेगी।


डोंगला, जहां मुख्यमंत्री अपना पहला कार्यक्रम करेंगे। यह स्थान ऐतिहासिक गौरव और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। डोंगला वह क्षेत्र है जहां से कर्क रेखा गुजरती है। प्राचीन काल में इस स्थान को खगोलीय शोध का केंद्र माना गया है। यह स्थान उज्जैन की काल-गणना परंपरा से जुड़ा है क्योंकि उज्जैन को काल-गणना और जीरो मेरिडियन का प्राचीन केंद्र माना जाता रहा है। विद्वानों का मानना है कि इस डोंगला क्षेत्र के भूगोल और रेखाओं का अध्ययन सूर्य की चाल, ऋतुओं के परिवर्तन और पंचांग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उज्जैन को जिन कारणों से विश्व के प्राचीन खगोलशास्त्रीय केंद्रों में गिना जाता है।

Leave a Reply