देश

शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस ने BJP को घेरा

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने कभी मुसलमानों से कागज दिखाओ कहा, वही अब हिंदू धर्म के शीर्ष संत से भी वही मांग कर रहे हैं।

पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या किसी सरकार, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को शंकराचार्य की हैसियत पर सवाल करने का अधिकार है। कांग्रेस ने इसे परंपराओं के खिलाफ और अभूतपूर्व करार दिया है।प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मौके पर संगम स्नान के लिए जाते समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोका गया।

इसके बाद मेला प्रशासन ने उनसे यह बताने को कहा कि वे शंकराचार्य की उपाधि का इस्तेमाल किस आधार पर कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि संत से आधी रात को जवाब मांगना अपमानजनक है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Leave a Reply