मध्य प्रदेश

दो मासूमों की डूबने से मौत

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में शुक्रवार शाम तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मलखान पिता जितेन्द्र नरवरिया और 10 वर्षीय लक पिता ओमप्रकाश ठाकुर निवासी भवानी नगर के रूप में हुई है.

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भेज दिए हैं.दोनों बच्चे अपने एक तीसरे दोस्त के साथ तालाब पहुंचे थे. नहाते समय गहराई में चले जाने से मलखान और लक बाहर नहीं निकल पाए. साथ गए बच्चे ने डर के कारण देर से परिजनों को बताया.

सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की. रात करीब 11 बजे स्थानीय भोला और छोटू ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले. आसपास के लोगों पुलिस को बताया कि लक अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसके पिता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं.

वहीं मलखान प्रज्ञा स्कूल में 7 वीं कक्षा का छात्र था, उसका एक 7 साल का छोटा भाई है. मलखान की मां पिछले तीन साल से मामा पर्वत क्षेत्र में बच्चों के साथ रह रही हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर को वह स्कूल से घर लौटा और ऊपर खेल रहा था, कब तालाब चला गया, किसी को पता नहीं चला. देर रात उसकी तलाश के दौरान हादसे की जानकारी मिली. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply