मध्य प्रदेश

बारिश के बीच कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

इंदौर: बारिश के बीच कांग्रेस ने मोदी और प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बारिश में भीगकर भी डटे रहे. कांग्रेस ने उक्त प्रदर्शन एआईसीसी के निर्देश पर वोट चोरी को लेकर किया. प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे.कल रात से हो रही लगातार बारिश के बावजूद आज कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस के प्रदर्शन में आज भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. कांग्रेस ने तत्काल कार्यकर्ताओं के लिए एक ओर नया डोम लगवाया, जो भी भर गया था. गिरते पानी में कांग्रेस प्रदर्शन और सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ताओं के भीड़ कम नहीं हुई, बल्कि और बढ़ती गई. कार्यकर्ता भीगते रहे, लेकिन सभा में उपस्थित रहे.

अब जनता को हकीकत पता चली
प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वोट चोरी के माध्यम से अपनी सरकार बनाई है. अब जनता को वोट चोरी की हकीकत मालूम पड़ गई है. अब आगे से भाजपा इस तरह से सरकार नहीं बना पाएगी. चौधरी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में और इंदौर में भाजपा ने लाखों वोटो की चोरी की है. झूठे, गलत और एक व्यक्ति को दो स्थानों का वोटर बनाकर वोट की चोरी की गई है. अब कांग्रेस इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. आने वाले समय में भाजपा चोरी के वोट से सरकार नहीं बना पाएगी.

नशे की तरफ जाने से रोकें
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम नई पीढ़ी के बच्चों को नशे की तरफ जाने से रोकें. मैंने ताई से और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आग्रह किया है कि नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए. कांग्रेस आपके साथ है. नए बच्चे पब में जा रहे हैं और पब में क्या हो रहा है यह सभी को मालूम है. मैंने ताई से कहा है कि आप स्थिति को देखिए. मेरा पुतला जलाने से कुछ नहीं होगा. मैं तो कहता हूं कि मेरा पुतला नहीं मुझे जला दो, लेकिन इंदौर में नशा बंद कर दो. मेरी बात को भाजपा के द्वारा बदल दिया गया. सुमित्रा महाजन मेरी दादी के समान है और किसी की मां को हम गाली नहीं दे सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली भाजपा के कार्यकर्ता ने दी है. लेकिन भाजपा के द्वारा कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है. भाजपा के नेताओं को यह बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि भाजपा ने सोनिया गांधी को क्या क्या नहीं कहा है.

Leave a Reply