मध्य प्रदेश

24 घंटे में बरसा 7 इंच से ज्यादा पानी

इंदौर: बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही. देर रात तेज पानी गिरा और सुबह से भी आज शाम तक बारिश का दौर जारी रहा. पिछले चौबीस घंटों में करीब 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज के गई है. इस मौसम की एक साथ होने वाली यह पहली बारिश है, जिसमें जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. शहर में बारिश का आंकड़ा 32 इंच के करीब पहुंच गया है। शहर के दो तालाबों को छोड़कर बाकी तालाब अभी भी आधे से ज्यादा खाली पड़े है. जिले में औसत वर्षा पिछले साल के बराबर 25.8 इंच पर पहुंच चुकी है.

कल शाम से इंदौर में रुक रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही. पिछले 24 घंटों में 178.9 मिलीमीटर यानी 7 इंच से ज्यादा बरसात हुई है. इस मौसम की पहली झड़ी भी मानी जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तेज बारिश होने की संभावना है. अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र से बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया भी था कि अरब सागर में कम दबाव का सिस्टम बन रहा है, जो अगले कुछ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश पर एक साथ डेरा डाल सकता है.

इस दौरान यह सिस्टम बारिश की पूर्ति भी कर देगा. मौसम वैज्ञानिक शुक्ला की भविष्य वाणी सही साबित हुई है. पिछले 24 घंटो से लगातार बारिश का दौर चल रहा है. 8 तारीख तक यह सिस्टम मध्य प्रदेश पर बना रहेगा. इस कारण अभी भी भारी बारिश के आसार बन हुए हैं. इंदौर में बारिश का आंकड़ा 36 इंच के करीब पहुंच रहा है. पिछले साल के अनुसार देखे तो सिर्फ 5 मिलीमीटर पानी आज तारीख तक कम गिरा है. अभी बारिश के 15 दिन बाकी है. समझा जा सकता है कि इंदौर में बारिश का आंकड़ा पूरा होने की संभावना है.

जगह जगह यातायात जाम और बारिश का पानी भराया
शहर में कल रात से जारी बारिश से कई कॉलोनियों और सड़कों पर पानी भरा गया. सड़कों पर पानी भरने से शहर में यातायात जाम भी होता रहा. आज शाम को शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर यातायात जाम था. बीआरटीएस, रीगल चौराहा, मालवा मिल, पाटनीपुरा, एलआईजी, विजय नगर, सत्यसाई चौराहा,व्रेडिसन, खजराना, बियाबानी, चंदन नगर, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, प्रजापत नगर, सपना संगीता, भंवरकुआ सहित कई चौराहों, कॉलोनियों और बस्तियों में घरों में पानी भरा गया. स्थिति यह थी कि लगातार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. बच्चे स्कूलों में फंस गए और जैसे तैसे घर पहुंचे. रात में 5.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई. इस कारण लोगों को पता ही नहीं चला की कितना पानी गिरा.

शहर के प्रमुख नाले उफान पर
शहर के प्रमुख नाले, किशनपुरा, चंद्र भागा, चंदननगर, पोलोग्राउंड, लालबाग, छत्रीपुरा, सिरपुर, पलासिया नालों में बारिश का पानी भरा गया और सभी नाले उफान पर आ गए.

अभी रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने इंदौर और सम्पूर्ण मालवा निमाड़ क्षेत्र को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटो में फिर जमकाद बारिश हो सकती हैं

Leave a Reply