भूकंप से मरने वालों की संख्या 500 पहुंची
काबुल : अफ़ग़ानिस्तान में रविवार रात को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है जबकि एक हजार से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। सरकारी रेडियो और टेलीविज़न ऑफ़ अफ़ग़ानिस्तान (आरटीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बचाव दल सीमित साधनों के साथ दूरदराज के इलाकों में जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार 31 अगस्त को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आठ किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
