मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी के तीन हत्यारे बेचैनी में,सोनम और राज सामान्य कैदियों की तरह बिता रहे समय

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी जेल में अब मानसिक दबाव झेल रहे हैं. हत्या के आरोपी आकाश, आनंद और विशाल को सलाखों के पीछे चैन की नींद नहीं आ रही है. उनकी आंखों के सामने हर समय राजा का चेहरा घूम रहा है. जबकि सोनम और राज सामान्य कैदियों की तरह समय बिता रहे है.जेल सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों से बार-बार नींद की दवाइयां मांगते हैं.

यहां तक कि कई बार उन्होंने कहा अगर दवा नहीं दे सकते तो हमें जहर ही दे दो. ज्ञात हो कि करीब तीन माह पहले, 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में राजा की बेरहमी से हत्या कर शव को खाई में फेंका गया था. हत्या की साजिश में सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने आरोपियों आकाश, आनंद और विशाल की मदद ली थी.

अब जेल में ये तीनों अपने किए पर पछता रहे हैं. उनका कहना है कि हर समय आंखों के सामने राजा का चेहरा घूमता रहता है, सोते-जागते भी वही दिखाई देता है, इसी कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है. वहीं दूसरी ओर, राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह जेल में बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रहे हैं. जेल सूत्रों के अनुसार, दोनों को न तो हत्या पर कोई पछतावा है और न ही कोई बेचैनी. वे आम कैदियों की तरह जेल का जीवन बिता रहे हैं

Leave a Reply