तेज रफतार मोटर साईकिल चालक ने मारी टक्कर
झाबुआ: शहर के मेघनगर नाके पर एक मोटर साईकिल चालक को दुसरी बाईक के चालक ने तेज रफतार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे आगे जा रहे मोटर साईकिल चालक का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया जिससे सिर में गंभीर चोटे आई। ऑटो रिक्शा से गंभीर घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना में मृतक के परिजनों की औेर से पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शहर के समीपस्थ ग्राम बाड़कुआं निवासी भगत समाज के युवक सुखराम पिता पीदिया भूरिया 34 वर्ष अपने घर से हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-45-7717 से झाबुआ बाजार में पूजन की सामग्री खरीदी के लिए निकला था। मेघनगर नाके पर पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी मोड़ते समय पीछे से तेज रफतार से आ रहंी दूसरी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-45-जेडएच-1417 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मारी।
जिससे सुखराम का वाहन से संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरने पर सिर में गंभीर चोट पहुंची। दुर्घटना के बाद लोगांे की भीड़ जमा हो गई। गंभीर घायल युवक को ऑटो रिक्शा से जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी बाईक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी वाहन चालक के पीछे एक अन्य ग्राम माकनकुई निवासी ग्रामीण को भी चोट आने पर जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार पश्चात् दाहोद के लिए रेफर किया।
