मध्य प्रदेश

निचले एरिया में भरा पानी

भिंड: जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। लंबे इंतजार के बाद बारिश होने से भीषण गर्मी और उमस से त्रस्त लोगों को राहत मिली। करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। हालांकि किसानों को अभी भी पर्याप्त बारिश का इंतजार। बीते दो दिन से आसमान पर बादल मंडरा रहे थे। करीब एक घंटे तक कभी तेज, कभी रिमझिम बारिश होती रही।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले में फिर बारिश की संभावना जताई है। लोगों और किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि खेतों की बुवाई का काम शुरू हो सके और गर्मी व उमस से राहत मिल सके।

भिंड शहर की निचली बस्तियों में जलभराव की समस्या सामने आ गई। नगर पालिका के जलनिकासी इंतजामों की पोल खुल गई। पुरानी बस्ती, शास्त्री कॉलोनी, फेस वन व टू, गड़इया मोहल्ला, राज होली एरिया समेत कई मोहल्लों और गलियों में पानी भर गया। इसी तरह भिंड जिला अस्पताल परिसर में भी बारिश का पानी भर गया है।

Leave a Reply