देश

श्यामलाल कॉलेज के 61वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि होंगी रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नौ जून को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज 61वें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।श्यामलाल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रबी नारायण कर ने शुक्रवार को यहां बताया कि सोमवार सुबह दस बजे कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने पर षष्टि पूर्ति एवं 61वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा गुप्ता होंगी।

प्रो. कर ने बताया कि समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस, प्रोफेसर बालाराम पाणि, पूर्वोत्तर दिल्ली के सांसद मनोज कुमार तिवारी तथा रोहतास नगर के विधायक जितेन्द्र महाजन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता श्यामलाल कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षा श्रीमती सविता गुप्ता करेंगी।

Leave a Reply