विदेश

मोटरबोट विस्फोट में 11 घायल

न्यूयॉर्क:अमेरिका के फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में सोमवार दोपहर को 13 लोगों को ले जा रही एक मोटरबोट में विस्फोट हुआ जिसमें 11 लोग घायल हो गये।अमेरिकी तट रक्षक और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विस्फोट में 11 घायल लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं, घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया। विस्फोट उस समय हुआ जब लंगर डाली हुई मोटरवोट न्यू रिवर ट्राएंगल सैंडबार से निकलने की कोशिश कर रही थी।
फोर्ट लाउडरडेल फायर रेस्क्यू के प्रवक्ता फ्रैंक गुज़मैन के अनुसार, मोटरबोट में सवार लोग पानी में गिर गए। विस्फोट का कारण अभी तक अज्ञात है।स्थानीय अग्निशमन जांचकर्ता, फ्लोरिडा मछली एवं वन्यजीव संरक्षण आयोग और फोर्ट लॉडरडेल पुलिस विस्फोट के कारण की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply