व्यापार

भारतीय बैंकिंग प्रणाली अच्छी स्थिति में

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवनर्र संजय मल्होत्रा ने मुंबई में एक कार्यक्रम में भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर बोलते हुए कहा कि भारत को एआई के क्षेत्र में अपनी प्रगति को निर्देशित करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक जोखिम पर बोलते हुए कहा ,भारतीय बैंकिंग प्रणाली उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी स्थितिम में है, क्योंकि यह क्षेत्र पूंजी, लाभ और परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले मजबूत है। उन्होंने कहा, हालांकि वैश्विक स्तर पर गैर सरकारी वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) और अनियमित क्षेत्र के बीच बढ़ती परस्पर संबद्धता चिंता का विषय बनी हुई है। लेकिन भारत में इसको लेकर चिंता नहीं है।

भारतीय बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय स्थिरता काफी मजबूत है। उन्होंने कहा, भारतीय बैंकिंग प्रणाली चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में है, क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र मजबूत पूंजी, लाभप्रदता और परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में मजबूत है। उन्होंने कहा, जब भी वैश्विक चुनौतियां हमारे सामने आई हैं, हम उनमें और मजबूत होकर निकले हैं। क्योंकि हमने अपने सप्लाई चेन में विविधा लाई है, ऊर्जा के अन्य विकल्पों जैसे एथेनॉल और ईवी को अपनाया है। वहीं सरकार द्वारा कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए गए हैं, जो अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply