देश

एअर इंडिया जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

एअर इंडिया ने सोमवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर 10 से 20 अगस्त 2026 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों से सामान्य से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यात्रियों को सुरक्षा जांच और एयरपोर्ट की अन्य औपचारिकताओं के लिए अतिरिक्त समय रखना चाहिए, ताकि आखिरी समय में होने वाली देरी से बचा जा सके। एअर इंडिया ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के कारण उड़ान से पहले की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में सामान्य से अधिक समय लग सकता है

Leave a Reply