छात्रों से माफी मांगे पीएम:राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु यात्रा के दौरान उन्होंने गोपिका, रोशिनी और वेत्री आनंदन के परिवारों से मुलाकात की। ये तीनों छात्र-छात्राएं नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे और उन्होंने अपनी जान दे दी। राहुल ने कहा कि हर परिवार के मन में एक ही सवाल है- जब बच्चे ईमानदारी से मेहनत कर रहे थे, तो उन्हें एक बेईमान व्यवस्था की कीमत क्यों चुकानी पड़ी।
उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था की विफलता स्वीकार करते हुए सच बताना, न्याय देना और छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही थी, जिस पर राहुल ने तीखी प्रतिक्रिया दी
