मनोरंजन

 हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

 प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह शहर क्यों आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग जारी रखने के लिए लौटी हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए प्रियंका भारतीय भाषा की फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं।

इस महीने की शुरुआत में, मेकर्स ने प्रियंका के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आईं। पोस्टर में प्रियंका ब्लैक आउटफिट में गन पकड़े हुए और इंटेंस लुक में दिखीं।

फिल्म का ऑफिशियल टाइटल पहली बार 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद में हुए ग्लोबट्रॉटर इवेंट में अनाउंस किया गया था।

Leave a Reply