14 किसानों की फसल बेची, 4.44 लाख हड़पे, तीन पर एफआईआर
जबलपुर: तीन गल्ला व्यापारियों ने मक्का, गेंहू एवं सरसो की फसल को 14 किसानो के घर घर जाकर खरीदा और बेच दिया। बेची गई फसल की रकम 4.44 लाख रूपए हड़प ली । पीडि़त किसानों की रिपोर्ट पर बेलखेड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी राहुल शर्मा पिता मुन्नालाल निवासी केदारपुर थाना चरगवां, सुमित गोटिया पिता टीकाराम निवासी कुवरपुर थाना पाटन, अंकित पिता रामखिलावन गोस्वामी निवासी घाटमाला तहसील पाटन के द्वारा मक्का, गेंहू एवं सरसो की फसल को किसानों के घर घर जाकर खरीदा। खरीदे हुये फसल के कुछ किसानो के कुछ पैसे दिये गये है बाकी पैसा बाद में चुकता करने को कहा कुछ किसानो को 15-20 दिन एवं कुछ किसानो को एक माह बाद रूपये पैसा देने का वादा कर किसानो की फसल खरीद कर ले गये। लेकिन किसानो की फसल को बेच कर हिसाब चुकता नही किये है। बेची हुई फसल की रकम 4,44,375 रूपए हड़प ली।
इन किसानों को ठगा
गल्ला व्यापारियों ने प्रमोद भुर्रक पिता शिवकुमार, वीरेन्द्र साहू पिता गणेश कुमार साहू, चंचल गलबले पिता बालकृष्ण गलबले, आशीष उर्फ अभिषेक गोटिया, विनय छिरा पिता मुख्री छिरा, आशीष ओखले पिता सूरजभान, सुखचौन औखले पिता संतोष ओखले, सुभाष शर्मा पिता अमरदास निवासी कुवरपुर, संतोष साहू पिता रामेश्वर प्रसाद साहू, साक्षी, लवकेश नवेरिया, शेख अब्दुल पिता शेख छोटे खान, राम सिह पिता कौशल सिह लोधी, अरविंद कुमार बेहुनिया पिता राजकुमार, सत्यम दुबे पिता चंद्रप्रकाश दुबे को ठगा है
