मध्य प्रदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, देवी अहिल्या की नगरी में छात्र झूमे

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में छात्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। करीब एक महीने से अधिक समय तक चले आंदोलन के समाप्त होने की खुशी में छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाया और जोरदार नारेबाजी की।

Leave a Reply