राजनीती

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “जहां-जहां ये खबर पहुंची, लोगों ने खुशियां मनाई है। ये जिद क्यों की गई? ये फैसला पहले ही लिया जा सकता था। सरकार ने खुद स्वीकार किया था कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है।

कैमरे के सामने आप बोलते थे लेकिन जेन-जी की ताकत को देखते हुए आपको भी मोबाइल सीधा करना पड़ा और आधी रात को आपने संदेश दिया। ये नई पीढ़ी के लोगों के लिए बड़ी जीत है और सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि शिक्षा को लेकर सरकार को बहुत गंभीरता से सोचना पड़ेगा, पेपर लीक ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे, ये युवाओं की बहुत बड़ी जीत है

Leave a Reply