सिंगापुर में भारतीय नागरिक को जेल,एकअन्य पर फैसला आना बाकी,
सिंगापुर के चाइनाटाउन में एक आभूषण की दुकान से लगभग 2 लाख सिंगापुर डॉलर (1.54 लाख अमेरिकी डॉलर) का हीरा चुराने की साजिश रचने वाले दो भारतीय नागरिकों में से पहले आरोपी को जेल की सजा सुनाई गई है।
मामले में 41 वर्षीय मंगरोलिया मनोजकुमार कुरजीभाई को चोरी का दोष स्वीकार करने के बाद दो साल, दो महीने और दो सप्ताह की जेल की सजा मिली है। वहीं, उसके साथी 30 वर्षीय सेरासिया मिलन रामनीकभाई के मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
