युवाओं के समर्थन में क्या बोले हनी सिंह?
सिंगर हनी सिंह ने पिछले हफ्ते एलान किया था कि उनका नया गाना ‘मूनलाइट’ 24 जुलाई, 2026 को रिलीज होगा। सोमवार को सिंगर ने बताया कि गाने का टीजर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि भारत में युवाओं और छात्रों की स्थिति को देखते हुए वह टीजर की रिलीज को टाल रहे हैं।
अपने गाने के टीजर की रिलीज को टालने की घोषणा करने से पहले, सिंगर ने पोस्ट किया था ‘भारत के युवा अमर हैं।
